Amarwada Bye Election: कभी भी हो सकती है अमरवाड़ा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा, केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे पैनल में 5 नाम

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 21 जून तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। 24 जून को नामांकन पत्रों की जाँच होगी और 26 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 10 जुलाई को मतदान होगा, वोटों की गिनती 13 जुलाई की होगी। 
bjp congress

bjp congress

Amarwada Bye Election: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट के लिए भाजपा अपना प्रत्याशी पिछले दिनों घोषित कर चुकी है जबकि कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही कांग्रेस अपना उम्मीदवार घोषित कर देगी, जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रदेश कमेटी ने केंद्रीय चुनाव समिति के पर पांच लोगों के नाम का पैनल बनाकर भेजा है इसमें से कोई एक नाम कांग्रेस का प्रत्याशी होगा।

भाजपा ने कमलेश शाह को घोषित किया है अपना प्रत्याशी 

विधानसभा चुनाव 2023 में छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश शाह जीते थे लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। त्याग-पत्र स्वीकार कर विधानसभा सचिवालय ने सीट रिक्त होने की सूचना चुनाव आयोग को भेजी थी। जिसके बाद अब इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है।

इन पांच नामों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा  

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच उम्मीदवारों के नाम का एक पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा है, अब केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम फैसला लेगी, बताया जा रहा है कि पैनल में जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम, रिटायर्ड डीएसपी रामनारायण परतेती, अमरवाड़ा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंपालाल कुर्चे, सुखराम दास और देवी राम भलावी के नाम शामिल हैं।

21 जून तक स्वीकार होंगे नामांकन फॉर्म  

आपको बता दें कि अमरवाड़ा उप चुनाव के लिए 14 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई और इसी दिन से नामांकन पत्र स्वीकार करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 21 जून तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। 24 जून को नामांकन पत्रों की जाँच होगी और 26 जून तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 10 जुलाई को मतदान होगा, वोटों की गिनती 13 जुलाई की होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews