छिंदवाड़ा- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत गरीबों को राशन वितरण

छिंदवाड़ा- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत गरीबों को राशन वितरण

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा 7 अगस्त को अन्नपूर्णा उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम को परासिया विधानसभा क्षेत्र में भी धूमधाम से मनाया गया। सभी स्थानो में शासन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए हितग्राहियों को राशन वितरित किया गया। ब्लाक परासिया में 93 दुकानों में लगभग 46 हजार हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया।

Betul news: प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने अन्न उत्सव कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को बांटा नि:शुल्क राशन

परासिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाली सभी राशन दुकानों में शासन के दिशा निर्देशानुसार अन्नपूर्णा उत्सव मनाया गया। सभी दुकानों में भाजपा नेता भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को संपन्न कराया। नगर में चार स्थानों में राशन दुकानदारों द्वारा हितग्राहियों को सम्मानित करते हुए जलपान की व्यवस्था के साथ लेपटॉप, टीवी, प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के उद्धबोधन व मुख्यमंत्री के उद्धबोधन सीधा प्रसारण दिखाया गया। बाद में अतिथियों के साथ हितग्राहियों को जलपान कराकर थैली में पैक राशन दिया गया।

[dgv_vimeo_video id=”584238743″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews