एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल, छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल, छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

Mountaineer Megha Parmar joins Congress : प्रसिद्ध पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल गई हैं। उन्होने आज छिंदवाड़ा में आयोजित नारी सम्मान योजना के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होने कहा कि उनकी सफलता के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होने कहा कि मेघा बोलीं कमलनाथ जी नहीं होते तो शायद मैं माउंट एवरेस्ट फतह नहीं कर पाती।

मेघा परमार ने कहा कि कमलनाथ जी ने फिल्मी अभिनेत्रियों की जगह एक किसान की बेटी को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया। उन्होने कहा कि उनकी सफलता की यात्रा किसी बड़े मंच से नहीं, बल्कि उनके छोटे से गांव से प्रारंभ हुई। और उन्हें दुनिया के सबसे बड़े शिखर पर पहुंचाने में कमलनाथ का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होने कहा कि एक सरकार स्कूल में पढ़ने वाली और गांव में साधारण जीवन गुजारने वाली लड़की को इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने का श्रेय वो कमलनाथ जी को देना चाहती हैं। बता दें कि मेघा परमार नेस साल 2019 में माउंट एवरेस्ट फतह किया था और ऐसा करने वालीं वो मध्य प्रदेश की पहली महिला हैं इसके बाद हाल ही में उन्होने 147 फीट (45 मीटर) की टेक्निकल स्कूबा डाइविंग कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ आज उन्होने कांग्रेस की सदस्यता लेकर राजनीति में भी औपचारिक रूप से पहला कदम रख लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”825023402″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews