छिंदवाड़ा। मंगलवार को छिंदवाड़ा नगर निगम के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के दौरान कांग्रेसियों द्वारा नगर निगम कमिश्नर विशेष गढ़पाले के साथ बदतमीजी करने, अभद्र व्यवहार करने व अपशब्द कहने का मामला सामने आया है ।मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ की छिंदवाड़ा इकाई ने इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ से की है। कर्मचारियों का आरोप है कि जब यह बैठक चल रही थी और सभी अधिकारी कर्मचारी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे तभी कांग्रेस नेता राहुल मालवीय, विश्वेंद्र बैस और रोहित मालवीय द्वारा नगर निगम कमिश्नर विशेष गढपाले के साथ न केवल अभद्रता की गई बल्कि उन्हें अपशब्द भी कहे गए। इसके बाद इन तीनों लोगों ने 25 अन्य लोगों के साथ इकट्ठे होकर निगम सभा कक्ष के बाहर गेट पर कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यालय के कामों में व्यवधान उत्पन्न किया। कर्मचारियों ने इस पत्र में यह भी लिखा है कि आयुक्त मुख्यमंत्री महोदय के दिशा निर्देश और शासन की मंशा अनुसार ही कार्य कर रहे हैं लेकिन कार्यालय की अवधि में जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसा व्यवहार किए जाने से अधिकारी कर्मचारियों में अपनी सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त हो गया है। इस व्यवहार की निंदा करते हुए कर्मचारी संघ ने इन लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है ताकि वे भयमुक्त होकर काम कर सकें।
छिंदवाड़ा में कांग्रेसियों ने निगम कमिश्नर को कहे अपशब्द,धमकाया

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत