MP Transfer : मप्र के इस विभाग द्वारा 290 कर्मचारियों के स्‍थानांतरण आदेश जारी

employees doctor transfer news

छिन्दवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश  (Transfer In MP) के कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) द्वारा अनुमोदन किये जाने पर जनजातीय कार्य विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में 290 कर्मचारियों  के स्‍थानांतरण आदेश जारी किये गये हैं । ये स्‍थानांतरण आदेश ट्रायबल पोर्टल की वेबसाईट पर आनलाईन प्रदर्शित किये जाने के लिये आयुक्‍त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल (Commissioner Tribal Affairs Department Bhopal) की ओर सूची प्रेषित की गई है तथा यह सूची आयुक्‍त कार्यालय से पोर्टल पर अपलोड किये जाने उपरांत आनलाईन प्रदर्शित होगी।

यह भी पढ़े.. VIDEO: खरगोन में ग्रामीणों ने घेरा थाना, पथराव, तोड़फोड़, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एनएस बरकडे ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले से 23 माध्‍यमिक शिक्षक, 171 प्राथमिक शिक्षक, 29 सहायक शिक्षक, 17 उच्‍च श्रेणी शिक्षक, 10 उच्‍च माध्‍यमिक शिक्षक, 7 प्रधान पाठक, एक सहायक ग्रेड-3, एक सहायक ग्रेड-2 और 31 भृत्‍य समेत 290 कर्मचारियों के स्‍थानांतरण ( Employee Transfer) आदेश जारी किये गये हैं।यह सूची आयुक्‍त कार्यालय से पोर्टल पर अपलोड किये जाने उपरांत आनलाईन प्रदर्शित होगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र का मौसम फिर बदला, इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

इससे पहले कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel)के अनुमोदन पर उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण द्वारा वर्तमान स्थानांतरण नीति के अंतर्गत 3 समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किये गये थे।वही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेन्द्र नारायण द्वारा वर्तमान स्थानांतरण नीति के अंतर्गत कार्य की सुविधा की दृष्टि से प्रशासनिक आधार पर जिले के एक खंड पंचायत अधिकारी और 7 पंचायत समन्वयक अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किये गये थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews