शवयात्रा में पुलिस वाहन के हुए ब्रेक फेल, चपेट में आये दो पुलिसकर्मियों की मौत

two-policemen-death-in-chinddwara-saf-bus-crushed

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हो गई| एक शव यात्रा में पुलिस वाहन का ब्रेक फेल होने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल भी हैं। दोनों मृतक पुलिसकर्मी आपस में साढ़ू भाई थे और अपने साथी एसआई की पत्नी की शव यात्रा में जा रहे थे। वहीं दो बहनों के एक साथ विधवा होने की खबर पहुंचते ही परिवार में शोक छा गया। 

जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा के पातालेश्वर क्षेत्र स्थित मोक्षधाम के पास बुधवार सुबह एसएएफ की बस की चपेट में आने से एक एसआई और एक प्रधान आरक्षक की मौके पर मौत हो गई। छिंदवाड़ा एसएएफ बटालियन से आज एक शव यात्रा पुलिस वाहन में मोक्षधाम के पास पहुंची। पदस्थ एसआई कमल बारासिया की पत्नी की शव यात्रा बटालियन परिसर से मोक्षधाम जा रही थी। शव रथ के पीछे एसएएफ के जवान अपने वाहनों पर थे। उनके पीछे बटालियन की खाली बस चल रही थी। तभी ढलान पर ब्रेक फेल होने से बस एक बाइक पर चढ़ गई। जिससे बाइक चला रहे प्रधान आरक्षक उमाशंकर बघेल(46) पुत्र लक्ष्मण सिंह बघेल और पीछे बैठे एसआई सतपाल सिंह बघेल(48) पुत्र भगवान सिंह बघेल की मौके पर मौत हो गई।  बस चालक संतोष बंदेवार ने चिल्लाकर सब को चेताया था, लेकिन वे सुन नहीं पाए। 

एक साथ दो बहने हुईं विधवा 

दोनों मृतक पुलिसकर्मी आपस में साढ़ू भाई थे, सतपाल बघेल सिवनी जिले के ढेंकी और उमाशंकर बंडोल गांव के निवासी थे। दोनों की ससुराल सिवनी जिले के ललमटिया गांव के निवासी मुन्ना बघेल के घर है। गुरुवार को दोनों का अंतिम संस्कार होगा। उधर, ललमटिया गांव में दो बहनों के एक साथ विधवा होने की खबर पहुंचते ही शोक छा गया है। मामले की जांच की जा रही है| 

 Chhindwara news : शवयात्रा में जा रहे दो जवानों पर चढ़ी SAF की बस, दोनों की मौà¤��े पर मौत

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews