कोरोना से जीत चुके 10 लोगों को किया गया यहां डिस्चार्ज, कोरोना वॉरियर्स का किया गया सम्मान

कोरोना से जीत चुके 10 लोगों को किया गया यहां डिस्चार्ज, कोरोना वॉरियर्स का किया गया सम्मान

दमोह, गणेश अग्रवाल

नोबेल महामारी कोरोना की इस लड़ाई में 10 लोगों ने आज फिर जंग जीत ली है, और जंग जीत चुके यह 10 मरीज डिस्चार्ज  होकर अपने घर भी चले गए हैं. सबसे पहले जहां कोरोना की लड़ाई हार चुके दो मरीजों के सम्मान में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई. तो वही कोरोना की लड़ाई जीत चुके कोरोना मरीज का तालियां बजाकर स्वागत भी किया गया.

कोरोना की लड़ाई में लगातार ही ऐसे लोग सामने आ रहे है, जो इस जंग को जीत कर एक बार फिर अपने परिजनों के बीच पहुंच रहे हैं. रविवार की दोपहर 10 ऐसे कोरोना के मरीज को फिर से जंग जीतने के बाद फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार करके घर की ओर जाने विदा किया गया. तो वही पूर्व की एक परंपरा का निर्वहन करने के लिए दो कोरोना मरीज के परिवार सामने आए, उन्होंने कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ एवं सफाई कर्मियों का उपहार देकर स्वागत सत्कार भी किया.

पूर्व के एक मरीज के द्वारा इसी तरह से उपहार देकर इनका सम्मान किया गया था. उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए एक बार फिर उपहार देकर इनका मनोबल बढ़ाया गया. कोरोना से ठीक हुई मरीजों ने जहां अपने अनुभव सुनाए तो वही डॉ दिवाकर पटेल ने अपनी बात कही.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews