अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के कैम्पेन ने कोविड रिलीफ कार्य हेतु जमा किये 11 करोड़, क्रिकेटर ने किया ये ट्वीट

अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (anushka sharma) और उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (virat kohli) ने अपने द्वारा शुरू किये गए कैम्पेन जो भारत में कोविड-19 रिलीफ (covid-19 relief) कार्यों के लिए फंड इकट्ठा करने के उद्देश्य (aim) से बनाया गया था, उसमें अब तक 11 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं। इसमें पति-पत्नी ने खुद 2 करोड़ रुपए जमा किए थे। कीटो ऐप (keto app) के जरिये 2 दिन बाद तक 7 करोड़ रुपए जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन 2 दिन पहले ही 7 करोड़ नहीं बल्कि 11 करोड़ रुपए की धनराशि (fund) जमा हो गयी।

यह भी पढ़ें… सरकार की आलोचना के बाद बोले अनुपम खेर- ‘गलती उन्हीं से होती है जो काम करते हैं’

ज्ञात हो कि हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कोविड रिलीफ फंड में मदद करने हेतु एक कैम्पेन की घोषणा की थी जिसमें उन्होंने खुद 2 करोड़ रुपए जमा किए थे और सभी लोगों से अपनी स्वेच्छानुसार धनराशि जमा कर देश में चल रहे कोविड राहत कार्य में सहभागिता प्रदान करने का निवदेन किया था। खुशी की बात ये है कि लोगों ने इस कैम्पेन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और निर्धारित समय से पहले ही उम्मीद से ज़्यादा धनराशि इकट्ठा हो गयी। इसी सिलसिले में विराट कोहली ने ट्वीट भी किया है।

यह भी पढ़ें… चित्रकूट जेल गैंगवार, फायरिंग में गैंगस्टर मुकीम काला, अंशु दीक्षित और मेराजुद्दीन की मौत

विराट कोहली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, ” ये बताने में मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है कि हमने मिलकर अपने निर्धारित लक्ष्य से एक नहीं बल्कि दोगुनी धनराशि इकट्ठा की है। उन सभी लोगों ने जिन्होंने डोनेशन दिया या किसी भी तरह से इस कैम्पेन का हिस्सा बने, मैं आपका दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ। हम इस संकट की स्थिति में साथ हैं और हम सब साथ मिलकर इससे जीतेंगे भी।”

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews