बीजेपी के युवा नेता की अनूठी पहल, बनाया निशुल्क ऑक्सीजन बैंक

rahul kothari

rahul kothari

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के इस काल में बीजेपी के एक युवा नेता ने अनूठी पहल की है। उन्होंने अपनी सामाजिक संस्था के माध्यम से निशुल्क ऑक्सीजन बैंक शुरू किया है। इस बैंक के माध्यम से कई लोगों का जीवन बचाने में मदद मिलेगी।

भाई ने लगाया इंदौर के जख्मों पर मरहम, जल्द हर कमी पूरी करने का आश्वासन

कोरोना महामारी के संकट के इस दौर में बीजेपी के युवा नेता राहुल कोठारी ने सराहनीय कार्य किया है ।कोठारी भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री हैं और उन्होंने अपनी सामाजिक संस्था सरोकार के माध्यम से भोपाल में यह ऑक्सीजन बैंक शुरू किया है।उन्होंने अपने संबंधों का प्रयोग करते हुए देश के अलग-अलग इलाकों से 40 में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भोपाल बुलाए हैं। यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हवाई जहाज के माध्यम से लाए गए हैं और ऐसे मरीजों को दिए जाएंगे जिन्हें ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है और वह उसे अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यह ऐसे मरीजों को भी दिए जाएंगे जो घर से ही स्टेबल किए जा सकते हैं और जैसे ही वह अस्पताल पहुंचेंगे यह कंसंट्रेटर दूसरे मरीज को उपलब्ध कराया जाएगा यानी यह ऑक्सीजन मशीन घर बैठे लोगों को उपलब्ध हो सकेगी।

नेता हो तो ऐसा, मंत्रीजी ने बना डाला कस्बे में मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल

बुधवार की सुबह से ही यह मशीन लोगों के घरों पर भेजना शुरू कर दी गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने इसका लोकार्पण करते हुए युवा नेता राहुल कोठारी की जमकर प्रशंसा की और कहा कि आज समाज में ऐसे ही युवा नेताओं की जरूरत है जो आगे आकर इस तरह के पुनीत कार्य करें। राहुल कोठारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति ऑक्सीजन बैंक के नंबर 95221 22113 पर संपर्क करके इस सुविधा का निशुल्क लाभ ले सकता है।

Virendra Sharma
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews