CM शिवराज ने जीती कोरोना के खिलाफ जंग, 11 दिन बाद डिस्चार्ज, लोगों से की ये अपील

CM शिवराज ने जीती कोरोना के खिलाफ जंग, 11 दिन बाद डिस्चार्ज, लोगों से की ये अपील

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

बुधवार को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) कोविड-19( Covid-19) को हराकर और पूरी तरह से ठीक होकर भोपाल के चिरायु अस्पताल (Chirayu hospital) से डिस्चार्ज हो गए हैं। मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने लगातार कोरोना मरीज की सेवा में लगे कोरोना वॉरियर्स का अभिनन्दन किया।

आगे सीएम ने कहा कि मैं आज ठीक होकर घर जा रहा हूं। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि कोरोना वायरस से घबराने की जरुरत नहीं है, लक्षण दिखने पर अगर तुरंत इलाज करवाया जाता है तो इस बीमारी पर विजय पाई जा सकती। अगर हम सभी मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे तो कोरोना से बचा जा सकता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि कोरोना वायरस (Corona Virus) से अपने आपको बचाकर रखें और सावधानी बरतें, इससे बेहतक तरीका इस महामारी को हराने का कोई और नहीं है। सरकार इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था कर रही है लेकिन इस महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए प्रदेशवासियों को भी अपनी सहयोग देना होगा। सीएम ने कहा कि हमारा संकल्प है, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने आपको किसी दबाव में ना रखें, अगर प्रसन्नता से इम बीमारी का सामना करेंगे तो इसे आसानी से हरा सकेंगे। आगे उन्होंने कहा कि बीमारी होने से बेहतर है कि हम बीमारी होने ही न दें, जिसके लिए चेहरे पर मास्क लगाएं, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करे और बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां बरतें। यदि ऐसा किया जाता है तो इस बीमारी से बचा जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews