
Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना वायरस (corona virus) का ग्राफ धीरे ही सही लेकिन नीचे आ रहा है। ये देशवासियों के लिए अच्छी खबर (positive news) है। लेकिन अभी भी मामलों में बहुत भारी गिरावट (fall) देखने को नहीं मिली है इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही (carelessness) खतरनाक साबित हो सकती है। देश में बीते 24 घण्टों में 2.67 लाख मामले सामने आए हैं। हालांकि कोरोना से होने वाली मौतों (deaths) की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। बीते 24 घंटों में 4500 से अधिक लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें…मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रतलाम दौरा निरस्त, उज्जैन में अफसरों की लेंगे बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घण्टों में कुल 2 लाख 67 हजार 334 कोरोना मामले रिकॉर्ड किये गए हैं। वहीं इन्हीं 24 घंटों में 4529 लोगों ने कोरोना के चलते जान गंवा दी। आपको बता दें की कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी अच्छी है। बीते 24 घंटों में 3 लाख 89 हजार 363 लोगों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है। बात करें एक्टिव मामलों की तो देश में बीते 24 घंटों में 1 लाख 27 हजार 46 एक्टिव केस कम हुए हैं।
यह भी पढ़ें… बीजेपी विधायक का ट्वीट- कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए नियम शिथिल करने का आग्रह
कोरोना टेस्टिंग और टीकाकरण अभियान भी जोरो-शोरों से चल रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में अब तक 2 करोड़ 54 लाख 96 हजार 330 कुल कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। जहां देश में रिकवरी रेट 86.23% है वहीं कोरोना का सक्रिय दर 12.66% है। इसके अलावा मृत्यु दर 1.11% है।
CTO और डिजिटल हेड

