इंदौर-भोपाल की राह पर चला जबलपुर, रोजाना सामने आ रहे है कोरोना पॉजिटीव,

इंदौर-भोपाल की राह पर चला जबलपुर, रोजाना सामने आ रहे है कोरोना पॉजिटीव,

जबलपुर, संदीप कुमार

प्रदेश में कोरोना का करह लगातार बढ़ रहे है। कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज गुरुवार को 50 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 93 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 50 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1456 हो गई है । वहीं कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 93 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 2,159 पहुंच गई है ।

पिछले 24 घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 46 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 657 हो गये हैं । आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक 1,193 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वहीं 1,241 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जांच हेतु भेजे गये हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews