11 अप्रैल से कार्यस्थलों पर Corona Vaccination को मिल सकती है मंजूरी

11 अप्रैल से कार्यस्थलों पर Corona Vaccination को मिल सकती है मंजूरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना का कहर जारी है और इसकी रोकथाम के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में अब केंद्र सरकार ने कार्यस्थलों पर कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) शुरू करने का फैसला लिया है और सभी राज्यों को इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है।

ये भी देखिये – CM Shivraj की अपील का असर, लोगों को मास्क पहनाने सड़क पर उतरे धर्म गुरु

11 अप्रैल से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कार्यस्थल पर कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) की शुरूआत होने की संभावना है। इसे लेकर स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि 45 साल और उससे अधिक आयुवर्ग के लोग बड़ी संख्या में सरकारी,गैर सरकारी, निजी, संगठित और असंगठित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना को नियंत्रण में करने के लिए वैक्सीनेशन अत्यंत आवश्यक है और इसे व्यावहारिक बनाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में अधिक लोगों का टीकाकरण करने के उद्देश्य से सरकारी और निजी दोनों कार्यस्थलों पर कोविड 19 टीकाकरण प्रारंभ किया जा सकता है।

बता दें कि देशभर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को ये आंकड़ा एक लाख 15 हजार पार कर गया। पिछले 24 घंटे में 115,736 नए संक्रमण के केस सामने आए हैं। देश में इस समय एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या आठ लाख से अधिक है। सरकार लगातार कह रही है कि वैक्सीनेशन इससे बचाव का एक प्रभावी उपाय है और अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग रखना तथा हाथों को साफ रखना बेहद जरूरी है।

ये भी देखिये – Katni News: कटनी कलेक्टर का बड़ा फैसला- निगम सीमा क्षेत्र में आज से नाइट कर्फ्यू

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews