Covid 19 : दिवाली पर न बरतें लापरवाही, कोरोना के नए वेरिएंट की भारत में एंट्री

Anxiety Stress Depression Coronavirus Headache

Anxiety Stress Depression Coronavirus Headache

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दो साल बाद हम फेस्टिव मूड में हैं..त्यौहारों का मौसम है और सभी उमंग उत्साह से भरे हुए हैं। दिवाली (diwali) पर बाज़ारों में रौनक है, दुकानों पर भीड़ है और लोग एक दूसरे से मिलने जुलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। लेकिन इस बीच कहीं हम कोविड 19 (Covid 19) को भूल न जाएं। हालांकि उसे भूलना ही बेहतर होता, लेकिन अपनी और अपनों की सुरक्षा के ल लिए हमें ये याद रखना होगा कि कोरोना खत्म नहीं हुआ और अब भी सावधानी रखनी जरुरी है। कोरोना वायरस (corona virus) का नया वेरिएंट BQ.1 भारत में दस्तक दे चुका है।

Sarkari Naukari: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली कई पदों पर भर्ती, 9 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। हम इन दिनों लापरवाह हो गए हैं लेकिन ये लापरवाही महंगी पड़ सकती है। कोरोना का नए वेरिएंट BQ.1 ओमिक्रॉन (Omicron) का सब वेरिएंट है और इसका मरीज पुणे में मिला है। इससे पहले गुजरात में BF.7 वेरिएंट मिला था। इसीलिए अगर हमने सावधानी नहीं रखी तो एक नई लहर का सामना करना पड़ सकता है। इन दोनों वेरिएंट को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि इनमें म्यूटेशन होता है और इससे इम्युनिटी कम हो सकती है। इसी के साथ कोरोना वायरस के नए वेरिएंट XBB और XBB.1 मिले हैं और ये दोनों ही पिछली बार के वेरिएंट से अधिक संक्रामक माने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों वेरिएंट्स को लेकर केंद्र सरकार से कोई एडवाइज़री जारी नहीं की गई है लेकिन महाराष्ट्र और केरल सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

मध्यप्रदेश की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 15 नए केस आए हैं, वहीं 14 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 113 हैं, वहीं संक्रमण दर 0.42% और रिकवरी रेट 98.70% है। लेकिन इन आंकड़ों को देखकर लापरवाही नहीं बरतना चाहिए बल्कि त्यौहारों के दौरान और सजग रहना चाहिए। जब भी भीड़ में जाएं तो मास्क जरुर पहनें, अपने हाथों को सेनेटाइजर से साफ करते रहें और घर के बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। हमारी जरा सी लापरवाही बड़े खतरे का सबब बन सकती है इसीलिए इस त्यौहार खुशियां मनाने के साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews