अमेरिका में कोरोना की खतरनाक लहर, 24 घंटे में 2 लाख से अधिक केस, दुनियाभर के लिए वॉर्निंग अलार्म

corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ये खबर हम सबके लिए एक अलार्म साबित हो सकती है। पिछले कुछ दिनों में हम देख रहे हैं कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाह से हो गए हैं। बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों का बिहेवियर कोरोना गाइडलाइन के विपरित है। लेकिन पिछले 24 घंटे में अमेरिका (America) में कोरोना महामारी (corona virus) की नई लहर ने कोहराम मचा दिया है। कोरोना के रिकॉर्ड दो लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और विशेषज्ञों ने अमेरिका की इस हालत पर चिंता जाहिर की है।

विश्व के सबसे ताकतवर देश में कोरोना ने तबाही मचाई हुई है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इस दौरान 2 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक यूएस में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 लाख 1 हजार 961 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले अमेरिका या किसी भी अन्य देश में एक दिन में कभी इतने मरीज एक साथ कोरोना संक्रमित नहीं हुए थे। इस नए आंकड़े के साथ ही इसी के साथ अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 करोड़ 55 लाख 9 हजार 184 हो गई है। इतना ही नहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में अभी कोरोना का सबसे बुरा दौर आना बाकी है। बता दें कि अमेरिका में कोरोना महामारी के बीच ही राष्ट्रपति चुनाव हुए थे और संभावना जताई जा रही है कि उस दौरान कोरोना को हल्के में लेने का नतीजा ही इस रूप में सामने आया है। अब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe biden) ने कहा है कि उनकी सरकार की प्राथमिलता होगी कोरोना पर रोक लगाना।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews