इस जिले में हुआ पहला प्लाज्मा डोनेट, इस शख्स ने किया अपना प्लाज्मा दान

इस जिले में हुआ पहला प्लाज्मा डोनेट, इस शख्स ने किया अपना प्लाज्मा दान

जबलपुर,संदीप कुमार

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचकर एक 40 वर्ष के पुरूष ने अपना पहला प्लाज्मा डोनेट किया है। इस संबंध में डॉ नीरज जैन ने बताया कि प्रेम सागर चौकी के समीप झण्डा चौक निवासी वीरेन्द्र सोनकर ने अपना पहला प्लाज्मा डोनेट किया है, इनका एबी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप है। इस संबंध में डॉ नीरज जैन ने यह भी बताया कि यह जबलपुर के मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के ब्लड बैंक में कोविड के मरीजों के लिए काम आने वाला पहला प्लाज्मा डोनेट का हुआ कार्य है। जिससे कोरोना से पीडि़तों के जीवन को बचाने में काफी लाभदायक साबित होगा।

प्लाज़मा देने वाले वीरेन्द्र ने बताया कि वह विगत माह कोरोना से संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उन्हें इस बात की जानकारी प्राप्त हुई कि अगर वह प्लाज्मा डोनेट करेंगे तो उनकी तरह अन्य कोरोना की बीमारी से जंग लड रहे पीडि़त ठीक हो सकें। जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले अपना एन्टीबॉडी टेस्ट करवाया और अपना प्लाज्मा डोनेट किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि आज उनकी वजह से कोई व्यक्ति स्वस्थ्य होगा, यह उनके लिए सबसे बड़ी बात है। वहीं उन्होंने बताया प्लाज्मा डोनेट करने के दौरान उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई है और न ही किसी भी तरह के बाद में भी परेशान हुई है। इस लिए सभी से उन्होंने भी निवेदन किया है कि जो भी कोरोना की गिरफ्त में आए थे और अब ठीक हो चुके हैं, वह अपना-अपना प्लाज्मा डोनेट करने स्वयं मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में संपर्क कर इस पवित्र काम को करने में आगे आए।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

प्लाज्मा डोनेट के संबंध में प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ब्लड बैंक के तकनीशियन सुनील स्टीफन ने डॉक्टरों की मौजूदगी में डोनर बलराम सोनकर वीरेन्द्र का प्लाज्मा बनाया। जिसको बनाने में करीब 30 से 35 मिनिट का समय लगा। जिसमें 500 एमएल प्लाज्मा लिया गया। इस दौरान डॉ नीरज जैन, मेडिकल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ शिशिर चिनपुरिया, डॉ मंयक, अर्चना शुक्ला यह रही मौजूद रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews