31 जुलाई की रात से पांच दिनों तक घो‍षित लॉक डाउन निरस्त, जिले की सीमायें रहेंगी सील

31 जुलाई की रात से पांच दिनों तक घो‍षित लॉक डाउन निरस्त, जिले की सीमायें रहेंगी सील

बालाघाट, सुनील कोरे

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक आर्य ने जिले में 31 जुलाई की रात्री 08 बजे से 05 अगस्त की प्रातरू 05 बजे तक की अवधि के लिए पूर्व में घोषित लॉक डाउन को निरस्त करने के आदेश दिये है।

चेंम्बर ऑफ कामर्स के सदस्यों एवं जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से चर्चा के बाद पूर्व में घोषित लॉकडाउन को निरस्त करने का आदेश दिया गया है।

जिले के समस्त व्यापारियों एवं आमजनों को आदेशित किया गया है कि जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूर्व में दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

सम्पूर्ण बालाघाट जिले की सीमा 31 जुलाई की रात्री 08 बजे से 05 अगस्त के प्रातः 05 बजे तक की अवधि के लिए सील रहेंगी। इस अवधि में जिले से बाहर जाने एवं बाहरी जिलों से बालाघाट जिले की सीमा में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।पूर्व के आदेश के अनुसार प्रत्येक रविवार को सभी दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews