मोदी सरकार का बड़ा फैसला -1 अप्रैल से, 45 वर्ष से ऊपर सबको कोरोना वैक्सीन

coronavirus

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों को देखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोग भी कोरोना वैक्सीन(Corona vaccine) लगवा सकेंगे। आज मंगलवार को हुई मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet Meeting) में इस फैसले पर मुहर लगी है।मोदी के इस फैसले का ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने स्वागत किया है।

यह भी पढ़े.. MP College Exam 2021: कक्षाएं ऑनलाइन तो परीक्षा ऑफलाइन क्यों?, छात्रों में आक्रोश

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Union Minister Prakash Javadekar) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोग कोरोना वैक्सीन का टीका (Vaccination) लगवा सकेंगे। जावड़ेकर ने सभी लोगों से जल्द पंजीकरण कर टीका लगवाने की अपील की है।

खास बात ये है कि अभी तक देश में  स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स, 60 साल पार, 45 साल से अधिक उम्र वाले (गंभीर बीमारी से पीड़ित) लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही थी, लेकिन अब सबकों वैक्सीन लगाई जाएगी। वही देश में अबतक 4.85 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि करीब 80 लाख लोगों को कोरोना (Coronavirus) की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी ।

यह भी पढ़े.. MP Board: एक साथ होगी 10वीं और 12वीं के सामान्य-दिव्यांग छात्रों की परीक्षा

बता दे कि साल 2021 मार्च में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे है। देश में रोजाना 40 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे है। इसमें  महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक , तमिलनाडु और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में हालात गंभीर बने हुए है। यहां लॉकडाउन (Lockdown) और नाइट कर्फ्यू के बावजूद भी स्थिति संभल नहीं रही है, इसी के चलते स्कूल-कॉलेज (School-College) बंद रखने का फैसला भी लिया गया है।

https://twitter.com/JM_Scindia/status/1374308635254288384

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews