Corona In MP: शादी के एक दिन पहले 2 बहनों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप

bride-Panic-from-Psycho-romeo-reached-police-station-

टीकमगढ़।

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शादी से एक दिन पहले दो सगी बहनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर हडकंप मच गया है।आनन -फानन में शादी कैंसिल कर दी गई है और दोनों बहनों आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है।बता दे कि इससे पहले राजधानी भोपाल (Bhopal) के जाटखेड़ी (Jatkhedi) में शादी के तीसरे दिन नई दुल्हन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।जिसके बाद प्रदेश की शिवराज सरकार ने फैसला लिया था कि अब कोई भी बारात बसों से नहीं जायेगी, साथ ही निर्धारित संख्या से अधिक बारात ले जाने पर एफआईआर होगी।

दरअसल, दोनों बहनों की आज गुरुवार 28 मई को शादी होनी थी, वे 20 मई को दिल्ली से टीमकगढ के लिधौरा पहुंची थी। बड़ी बहन दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में नर्स तो छोटी बहन ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। इनके साथ रहने वाली तीसरी बहन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह तीन बहनें 20 मई को दिल्ली से निवाड़ी तक बस में आईं। फिर इसके बाद निवाड़ी से टैक्सी से आईं थीं। ज्योरा मोरा पर जांच की गई। जहां से तीनों को छात्रावास में क्वारेंटाइन किया गया था। एक सप्ताह बाद तीन में से दो बहनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और गांव में हड़कंप मच गया है वही परिजन भी सकते मे आ गए है। आनन फानन में दोनों बहनों की शादी कैंसिल करआइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया , जहां उनका इलाजा जारी है। क्वारंटाइन सेंटर में इस दौरान युवतियों से मिलने के लिए भाई मां और कुछ रिश्तेदार मिलने आए थे, जिन्हें आईसोलेट करते हुए सैंपल लिया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. प्रजापति ने बताया कि लिधौरा में कुल 6 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।

बता दे कि पॉजिटिव मामले मिलने के बाद प्रशासन फिर एक बार अलर्ट हो गया। कुछ दिनों से सैंपलिंग का कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा कम कर दिया है। ऐसे में संदिग्धों की समय से जांच नहीं हो पा रही है। 24 मई को सागर मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपलों में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब संपर्क में आने वाले व्यक्तियों सहित आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग और सैपलिंग की तैयारी की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews