कोरोना के नए लक्षण में मुंह और जुबान सूखना भी शामिल, आधे मरीजों में आए नजर

कोरोना के नए लक्षण में मुंह और जुबान सूखना भी शामिल, आधे मरीजों में आए नजर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। शनिवार सुबह तक 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार 1341 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 1,75,649 हो गई है। कोरोना के नए स्ट्रेन में भी लगातार कुछ न कुछ नए लक्षण मिल रहे हैं। देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि वायरस में म्यूटेशन (बदलाव) हुआ है, और इसी कारण वो तेज़ी से फैल गया।

पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, उपचुनाव में किया था प्रचार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के मुताबिक कोरोना के आधे मरीजों में जुबान और मुंह सूखने के लक्षण पाए जा रहे हैं। इसे जेरोस्टोमिया भी कहा जाता है जिसमें मुंह में मौजूद लार ग्रंथिया जरूरत लायक लार उत्पन्न नहीं कर पाती है। संक्रमण की शुरूआत में ये असर कुछ मरीजों में देखा जा रहा है, इसके बाद बुखार, गले में दर्द, कमजोरी जैसे लक्षण दिखने शुरू होते हैं। मुंह सूखने के साथ जुबान सूखना भी एक लक्षण है। ये भी लार न बनने के कारण होता है। इस दौरान जबान पर सफेद पैच भी नजर आ सकता है। इन लक्षणों वाले मरीजों को खाना खाने में दिक्कत होती है, साथ ही मुंह सूखने के कारण बोलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews