पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक लहर

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक लहर

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट।  वरिष्ठ कांग्रेस नेता (Senior congress Leader) और सरायपाली रियासत (Saraipali State) के राजा महेंद्र बहादुर सिंह (Raja Mahendra Bahadur Singh) का कोरोना से निधन हो गया है। सोमवार देर रात राजा महेन्द्र सिंह ने राजधानी के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर सरायपाली ले जाया जाएगा जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजा के निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों राजा महेन्द्र सिंह (Mahendra Bahadur Singh) को तबियत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां सोमवार देर रात उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel), स्पीकर डॉ. चरणदास महंत (Dr. Charandas Mahant), कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह चावला ने वरिष्ठ नेता महेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है ।


साल 1957 से महेंद्र बहादुर सिंह कई चुनाव लड़े और जीते । जब कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं बनाया तो वे निर्दलीय भी चुनाव लड़े। राजा महेन्द्र सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश में 7 बार के विधायक, पूर्व राज्य सभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे थे।
कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय भी चुनाव लड़े। परिवार से पुखराज सिंह व देवेंद्र बहादुर सिंह भी विधानसभा तक पहुंचे हैं। 2016 में महेंद्र बहादुर सिंह ने काँग्रेस छोड़ कर जोगी काँग्रेस प्रवेश की चर्चा भी खूब हुई थी . जिस पर उन्होंने कहा था कि वे कांग्रेस के शुरू से ही कर्मठ नेता है और आगे भी कांग्रेस में रहेंगे ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews