Maharashtra : हालात चिंताजनक, सीएम ने दिए लॉकडाउन के संकेत

Maharashtra : हालात चिंताजनक, सीएम ने दिए लॉकडाउन के संकेत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र (maharashtra) के कोरोना (corona) के बेकाबू होते हालात ने राज्य सरकार को चिंता में डाल दिया है। पिछले 24 घंटे में अब तक 25 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इस स्थिति के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (uddhav thackeray) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मैं लॉकडाउन (lockdown) एक विकल्प के रूप में देखता हूं।

ये भी देखिये – Coronavirus: MP में 1140 नए केस, भोपाल समेत इन जिलों में लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज बंद

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के असर को रोकने के लिए कहीं नाइट कर्फ्यू लगाया गया है तो कहीं और पाबंदियां लागू की गई है। बावजूद इसके, संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां उन्होने कहा कि “मुझे भरोसा है कि प्रदेशवासी पिछली बार की तरह इस बार भी कोरोना संकट से निपटने में सहयोग करेंगे। लेकिन स्थिति बिगड़ने पर मैं लॉकडाउन को एक विकल्प के रूप में देखता हूं।” उन्होने कहा कि अच्छी बात है कि इस बार हमारे पास कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन है और हम ये सुनिश्चित करेंगे की सभी को कोरोना की वैक्सीन लगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews