देश में कोरोना मामलों में निरंतर आ रही कमी, 27 दिन बाद 3 लाख से कम केस

कोरोना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना वायरस (corona virus) की दूसरी और जानलेवा लहर (deadly wave) अब कुछ शांत होती नजर आ रही है। हालांकि कुछ दक्षिण राज्यों (south states) में कोरोना से स्थिति खराब है लेकिन बात करें उत्तर और मध्य भारत की तो यहां दिन ब दिन मामलों में गिरावट (fall) देखने को मिल रही है। इसी के साथ रिकवरी रेट भी काफी हद तक सुधर रहा है। बीते 27 दिनों में ऐसा पहली बार होगा जब कोरोना के मामले 3 लाख से कम गए हैं। इसी के साथ सक्रिय मामले (active cases) भी लगभग एक लाख तक कम हुए हैं।

यह भी पढ़ें… कोरोना की रफ्तार और टीकाकरण अभियान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

रविवार को मिले आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,81,683 नए मामले रिकॉर्ड किये गए हैं। हालांकि इस दोरान 4,092 लोगों की मौत हो गयी। जहां कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 49 लाख 62 हजार से ज़्यादा हो गई वहीं इन्हीं में से 2 करोड़ 11 लाख 67 हजार लोग कोरोना को मात भी दे चुके हैं। वहीं बात करें कुल मौतों की तो अब तक 2,74,411 लोग कोरोना के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे।

यह भी पढ़ें… कोरोना योद्धाओं की दर्द भरी दास्तान पर डॉ. हितेश की भावुक पोस्ट

ऐसा देखा जा रहा है की जिन क्षेत्रों में कोरोना कुछ दिन पहले हाहाकार मचा चुका है वहां अब मामलों में गिरावट देखी जा सकती है। इन क्षेत्रों में उत्तर भारत के मुख्य राज्य जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि शामिल हैं। वहीं दक्षिण भारत में अब कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिल नाडु आदि राज्य बुरी तरह से कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में मामले स्थिर हैं वहीं बिहार, गुजरात आदि राज्यों में भी कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा सकती है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews