Corona Vaccine के तीसरे डोज के ट्रायल को मंजूरी, वालंटियर्स पर होगा परीक्षण

वैक्सीनेशन

vaccination

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत बायोटिक की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) कोवैक्सीन (Covaxin) को लेकर बड़ी खबर है। इसके क्लिनिकल ट्रायल में अब तीसरा डोज़ भी दिया जाएगा। इसके लिए भारत बायोटेक को सेंट्रल ड्रग स्टेंडर्ड कंट्रोलर आर्गनाइजेशन (Central Drugs Standard Control Organization) की मंजूरी मिल गई है। आर्गनाइजेशन की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमिटी की अनुमति मिलने के बाद अब वैक्सीन का दूसरा डोज़ देने के 6 महीने बाद तीसरा डोज़ दिया जाएगा। फिलहाल इसका ट्रायल वालंटियर्स पर होगा।

ये भी देखिये – Corona से निपटने 4 जिलों में भोपाल से टीम रवाना, सीएम ने कहा संयम से खेलें रंगपंचमी

ये कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के दूसरे चरण का एक्टेंशन है। दूसरे चरण में शामिल वालंटियर्स को ही तीसरा डोज़ दिया जाएगा। कोवैक्सीन के दूसरे डोज़ के छह महीने बाद तीसरा डोज़ दिया जाएगा और फिर अगले छह महीने तक इसका फॉलोअप होगा। तीसरा डोज़ 6 माइक्रोग्राम का होगा। क्लिनिकल ट्रायल में ये परिणाम सामने आए थे कि पहले और दूसरे चरण के बाद व्यक्ति को करीब 81 प्रतिशत एफिकेसी मिलती है। इसके बाद अगर तीसरा डोज़ भी दिया जाए तो इसके प्रभाव में क्या बढ़ोत्तरी होती है, इसपर रिसर्च की जाएगी। संभावना है कि जल्द ही वैक्सीन का तीसरा डोज़ देने का ट्रायल शुरू हो सकता है।

बता दें कि देशभर में कोरोना के मामलों में चिंताजनक बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना की दूसरी लहर तेज़ी से फैल रही है। अप्रैल में पिछले साल अक्टूबर वाली स्थिति बन रही है और पिछले 24 घंटों में 81 हजार से अधिक संक्रमण के केस सामने आए हैं। इसी के साथ देश में ये आंकड़ा 12,303,131 पर पहुंच गया है। देस में सक्रिय मरीजों की संख्या 614,696 है। सरकार इन बढ़ते आंकड़ों पर रोक लगाने के लिए जोर शोर से टीकाकरण अभियान में जुटी है और 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों के वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो चुका है।

ये भी देखिये – MP Board: 10वीं-12वीं परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने पर हो रहा विचार, इंदर सिंह परमार ने कही बड़ी बात

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews