
Dabra News : मध्यप्रदेश के डबरा में प्रशासन द्वारा एक बार फिर रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई की गई। जहां जिगनिया घाट पर बनाएं गए अवैध पुल को नष्ट कर दिया गया। साथ ही, मौकास्थल से 4 डम्पर को जब्त किया गया है। पूरी कार्रवाई एसडीएम प्रखर सिंह के नेतृत्व में की गई। वहीं, इस घटना के बाद से ही रेत माफ़ियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन
आपको बता दें कि डबरा अनुविभाग में रेत का अवैध उत्खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जिस पर प्रशासन लगातार कहीं-ना-कहीं कार्रवाई कर रही है। दरअसल, बुधवार की शाम प्रशासन को सूचना मिली थी कि गिजौर्रा थाना क्षेत्र के वारकरी जिगनिया क्षेत्र में सिंध नदी पर बड़े पैमाने में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। केवल इतनी ही नहीं, रेत माफियाओं ने नदी के बीच में अवैध पुल का भी निर्माण कर रखें है।
[dgv_vimeo_video id=”810856343″]
[dgv_vimeo_video id=”810856502″]
LNT की सहायता से तोड़ा पुल
सूचना पाते ही एसडीएम प्रखर सिंह, तहसीलदार शिवदयाल धाकड़, राजस्व अमला, माइनिंग अधिकारियों समेत पुलिस प्रशासन जिगनिया क्षेत्र में जा पहुंचे। जहां प्रशासन को नदी पर बना पुल मिला और अवैध परिवहन करते चार डंपर भी मिले। जिन्हें ज़ब्त कर लिया गया। साथ ही, नदी के बीच बने अवैध पुल को एलएनटी की सहायता से तोड़ दिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”810856010″]
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

