
नकली और मिलावटी दूध, पनीर और खोये के कुख्यात ग्वालियर चंबल अंचल से मिलावट का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ चौंका दिया है बल्कि ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि दूध बेचने वाले कहीं हमें जहर पिला कर हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहे।
ताजा मामला ग्वालियर जिले के डबरा का है, यहाँ रहने वाले एक व्यक्ति ने डेयरी से दूध खरीदा और जब उसने इसे गर्म किया तो चौंक गया, पल भर में दूध कपडे जैसा दिखने लगा उसने उसे हाथ से उठाकर देखा और फिर प्रमाण के तौर पर इसका वीडियो बनाया।
दूध गर्म किया और कपड़े जैसा बन गया
जागरूक उपभोक्ता ने इसकी प्रमाण सहित शिकायत एसडीएम दिव्यांशु चौधरी से की, उपभोक्ता सुनील शिवहरे ने शिकायत में कहा कि उसने संन्यास आश्रम के सामने की डेयरी से दूध लिया था और घर जाकर गर्म किया तो ये कपड़े जैसा दिखने लगा ये मिलावटी है जहरीला भी हो सकता है इसकी जाँच की जाये।
खाद्य विभाग ने छापा मारकर लिए सेंपल
एसडीएम ने खाद्य विभाग को जाँच के निर्देश दिए जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने सन्यास आश्रम के पास स्थित धूमेश्वर दूध डेयरी और शिव दूध डेयरी पर छापा मार कार्रवाई की और यहां से दूध, दही, क्रीम सेंपल लिए, जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर एक्शन लिया जायेगा।
[dgv_vimeo_video id=”1094739714″]
[dgv_vimeo_video id=”1094739936″]
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

