डबरा में गहोई समाज के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कांग्रेस को लेकर कही यह बात

dabra

Dabra News: डबरा के नवनिर्वाचित गहोई समाज के अध्यक्ष मन्नालाल डेंगरे के शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष माननीय नरेंद्र सिंह तोमर डबरा पहुंचे। जहां पर गहोई समाज के सभी पदाधिकारियों के साथ मुन्नालाल डेंगरे ने भी तोमर का भव्य स्वागत किया और अध्यक्षता की शपथ ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने अध्यक्ष मुन्नालाल डेंगरे से गरीबों के हितों में कार्य करने की बात कही। साथ ही गहोई समाज के सभी बंधुओ को गहोई दिवस की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने गहोई वैश्य समाज की धर्मशाला का भी लोकार्पण किया।

श्रीराम के दर्शन लिए जो जाएगा वह भगवान राम का प्रसाद पाएगा- तोमर

इसी कड़ी में विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने अयोध्या में राम मंदिर के निमंत्रण की बात पर कहा कि अगर कांग्रेस इस सनातन धर्म के पुण्य कार्य में नहीं जाती है तो वह उनकी सोच है। भगवान श्री राम आ रहे हैं और सभी उनके दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। जो भगवान श्री राम के दर्शन के लिए जाएगा वह भगवान राम का प्रसाद पाएगा और जो नहीं जाएगा वह श्री राम के प्रसाद से वंचित रह जाएगा।

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, ग्वालियर सांसद विवेक नारायण सेजबलकर, सेवाड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल और भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इसी के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं समेत गहाई समाज के अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

[dgv_vimeo_video id=”902234184″]

[dgv_vimeo_video id=”902234927″]

डबरा से अरूण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews