भितरवार के कौशल झा ने रोशन किया देश का नाम, वर्ल्ड जूनियर वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल

भितरवार के कौशल झा ने रोशन किया देश का नाम, वर्ल्ड जूनियर वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल

डबरा, अरुण रजक। नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर होने वाले कई टूर्नामेंट में इन दिनों भारत के अलग-अलग कोने में रहने वाली खेल प्रतिभाएं अपना परचम लहराते दिखाई दे रही हैं। इसी कड़ी में ग्वालियर के भितरवार के रहने वाले कौशल झा ने वर्ल्ड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।

मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले कौशल को यह मुकाम हासिल करने के लिए कई सारी परेशानियों से गुजरना पड़ा।लेकिन अपने माता-पिता और गुरु की मदद के जरिए वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। अपनी सफलता का श्रेय वो इन्हीं लोगों को देते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”748320971″]

Must Read- भोपाल: बेटे को बचाने के लिए सियार से भिड़े माता-पिता, सर्चिंग में जुटा वन विभाग

देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कौशल झा ने कहा कि अपने कोच की मदद और ट्रेनिंग की वजह से मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं। मेरे गोल्ड मेडल जीतने के बाद परिवार और दोस्तों में जो उत्साह है, वह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।

कौशल का कहना है कि वह आगे भी मेहनत करते हुए इसी तरह भारत के लिए मेडल जीतते रहेंगे। अपने साथियों और देश के युवाओं को भी उन्होंने यह संदेश दिया कि पढ़ाई के साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी शामिल हो। नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर खेलकर देश का नाम रोशन करें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews