डबरा में कांग्रेस ने दिया धरना प्रदर्शन, जानें क्या है मांग

डबरा में कांग्रेस ने दिया धरना प्रदर्शन, जानें क्या है मांग

डबरा,अरुण रजक। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा (Dabra) तहसील में आज कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन पोषण आहार घोटाले, शहर की नगर पालिका की जर्जर हालत, नगर की टूटी सड़कें, इन मुद्दों को लेकर अग्रसेन चौराहा पर किया गया। इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व सांसद रामसेवक गुर्जर, प्रदेश महामंत्री साहब सिंह गुर्जर, डबरा विधायक सुरेश राजे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीतू राजौरिया एवं महिला नेत्री शारदा जाटव व अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े…Jabalpur News : पुलिस ने हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक सुरेश राजे ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजे ने कहा कि पोषण आहार घोटाला व्यापाम घोटाले से भी बड़ा है इस घोटाले को सरकार विधानसभा में सुनने को तैयार नहीं है इस मुद्दे को जनता के लिए बीच इसलिए हम लाए ताकि इस घोटाले की निष्पक्ष जाँच हो सके और दोषियों पर कार्रवाई कर उनको तुरंत जेल भेजा जाए।

[dgv_vimeo_video id=”752564626″]

यह भी पढ़े…डबल्स मैच खेलकर संन्यास लेंगे Roger Federer, यह प्रतिद्वंदी बन सकता है जोड़ीदार

राजे ने डबरा की नगर पालिका की जर्जर हालत और व्यवस्थाओं पर भी सवालिया निशान खड़े किए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से नामांतरण बंद है जिससे गरीब लोगों को जमीन और मकान लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”752564996″]

यह भी पढ़े…लापता नाबालिग का शव मिला, हाथ, पैर, मुंह पर बंधा था टेप, पत्थर से कुचलकर की हत्या

राजे के अलावा धरने में उपस्थित पूर्व सांसद रामसेवक सिंह गुर्जर ने भी प्रदेश में पोषण आहार घोटाले को लेकर विधानसभा में विपक्ष के द्वारा सवाल उठाए जाने पर भाजपा नेताओं द्वारा बहस न करते हुए विधानसभा को स्थगित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर अभी भी भोपाल में कांग्रेस नेता धरना प्रदर्शन कर रहे है और साथ ही मांग कर रहे की इस पूरे घोटाले की निष्पक्ष जाँच की जाए।

[dgv_vimeo_video id=”752565262″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews