डबल्स मैच खेलकर संन्यास लेंगे Roger Federer, यह प्रतिद्वंदी बन सकता है जोड़ीदार

Roger Federer

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टेनिस के स्टार प्लेयर रोजर फेडरर (Roger Federer) लावेर कप में अपने करियर का अंतिम मैच खेलने जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट से पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने संन्यास को लेकर पूछे गए सवालों का बड़ी ही सहजता के साथ जवाब दिया। बता दें कि फेडरर डबल्स मैच के जरिए अपने करियर का अंत करने वाले हैं। इस डबल्स में उनके साथी राफेल नडाल हो सकते हैं जो लंबे समय से उनके प्रतिद्वंदी रहे हैं। नोवाक जोकोविच और एंडी मरे भी इस टूर्नामेंट में दिखाई देने वाले हैं।

Must Read : 4 अक्टूबर को होने वाले T20 मैच की टिकट बुकिंग में परेशान हुए इंदौरी, क्रैश हुई साइट

मीडिया से बात करते हुए फेडरर ने बताया कि वह अपने संन्यास की घोषणा के बाद काफी शांति महसूस कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि उनके रिटायरमेंट को एक जश्न की तरह मनाया जाए वह इसे दुख में तब्दील नहीं करना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि मैं आशा करता हूं कि मैं अच्छा खेलूं क्योंकि मैंने लंबे समय से खेला नहीं है उम्मीद है कि मैं प्रतिस्पर्धी हो सकूं।घुटने की सर्जरी करवाने के बाद पिछले ही हफ्ते फेडरर ने संन्यास लेने की घोषणा की थी।

लावेर कप शुक्रवार से शुरू होने वाला है जिसमें एक बार फिर यूरोप और अन्य टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। फेडरर ने यह भी बताया कि मैं टेनिस का भूत नहीं बनूंगा वह यहां पर ब्योर्न बोर्ग के बारे में बात कर रहे थे। यह वह शख्स है जिसने 26 साल की उम्र में टेनिस छोड़ दिया था और 25 साल तक वबलडन नहीं लौटा था। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा नहीं बनूंगा टेनिस ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मुझे बहुत चीजों से प्यार हो गया है। आप मुझे यहां वापस देखेंगे किस भूमिका में यह मुझे नहीं पता इस बारे में अभी मैं सोच रहा हूं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews