
Dabra News : डबरा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक ट्रक ने गोवंश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद पब्लिक ने ट्रक ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया। फिलहाल, पुलिस ने वाहन चालक पर मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
प्रशासन द्वारा नहीं लगाई जा रही लगाम
दरअसल, डबरा में ओवरलोड वाहन आए दिन तेज रफ्तार में निरंकुश होकर निकलते हैं जबकि एक समय सीमा को निर्धारित कर इन वाहनों के निकलने का रास्ता डाइवर्ट किया गया है लेकिन फिर भी ऐसे वाहन शहर के अंदर से होकर निकलते हैं। जिसके कारण कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं लेकिन प्रशासन द्वारा इसपर लगाम नहीं लगाई जा रही।
इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनको कहीं-ना-कहीं पुलिस प्रशासन का सहयोग मिलता है। जिसके कारण ऐसे वाहन निरंकुश होकर शहर में घुस जाते हैं और हादसों को न्योता देते हैं। अगर गोवंश की जगह कोई इंसान इस ट्रक की चपेट में आ जाता, तो शायद वह भी मौके पर ही दम तोड़ देता। आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन है?
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

