Dabra News : बिलौआ क्षेत्र में डबरा एसडीएम की कार्रवाई, बिना लीज के संचालित क्रैशर सील

Dabra News : बिलौआ क्षेत्र में डबरा एसडीएम की कार्रवाई, बिना लीज के संचालित क्रैशर सील

डबरा,सलिल श्रीवास्तव। अवैध रूप से संचालित काली गिट्टी के क्रैशर को डबरा एसडीएम ने सील कर दिया यहाँ काफी लम्बे समय से डबरा के बिलौआ क्षेत्र में संचालित हो रहा था। आपको बता दें कि डबरा का बिलौआ क्षेत्र काली गिट्टी के क्रेशरों के लिये प्रसिद्ध है यहाँ एक सैंकड़ा से अधिक क्रेशर संचालित है तो इतने ही अवैध रूप से संचालित हो रहे है।

यह भी पढ़े…इधर दुल्हन करती रही इंतजार, उधर सरकारी इंजीनियर दूल्हा किसी और के साथ फरार

ज्ञातव्य है कि पूर्व में तत्कालीन एसडीएम जयति सिंह ने इन अवैध क्रैशरों पर लगाम लगा दी साथ ही काफी बड़ा जुर्माना भी किया गया था और उनके जाने के बाद गिट्टी के अवैध उत्खनन और परिवहन का खेल एक बार फिर बड़े पैमाने पर जारी है यहाँ से प्रतिदिन एक हज़ार से अधिक डम्पर गिट्टी का परिवहन होता है सबसे बड़ी बात इस बड़े खेल में माइनिंग के साथ अन्य अमला भी मिला हुआ है तभी तो अवैध परिवहन रोकने के लिये बनाया गया परिवहन विभाग का चेक पोस्ट भी सिर्फ एंट्री करने का केंद्र बनकर रह गया है।

यह भी पढ़े…मुरैना : फलदान कार्यक्रम में लाखों का माल उड़ा ले गए चोर, शहर में नही हैं जिम्मेदार अधिकारी

आज जब राजस्ब विभाग की टीम एसडीएम प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में बिलौआ स्थित अंबिका स्टोन क्रेशर पर पहुँची तो वहाँ कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो सके साथ ही बिना परमिशन के क्रैशर संचालित होना पाया गया क्रैशर पर पड़ी गिट्टी सहित अन्य सामग्री को जप्त कर क्रेशर को सील कर दिया गया है।क्रैशर के बारे में बताया गया है की यह बंद है मगर जब अधिकारी मौके पर पहुँचे तो चलता मिला जिस आधार पर उक्त कार्रवाही की गई। इस कार्रवाई में एसडीएम प्रदीप शर्मा के साथ तहसीलदार, आरआई प्रमोद तोमर, पटवारी एवं माइनिंग विभाग के अधिकारी शामिल थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews