Dabra News : आदर्श आचार संहिता लगते ही सड़कों पर उतरा प्रशासनिक अमला, 6 गाड़ियों का कटा चालान

Dabra News : आदर्श आचार संहिता लगते ही सड़कों पर उतरा प्रशासनिक अमला, 6 गाड़ियों का कटा चालान

Dabra News : मध्यप्रदेश में होने विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान हो गया है जिसके बाद राजस्व अधिकारी तहसीलदार विनीत गोयल, नायब तहसीलदार अनिल नरवरिया, ट्रैफिक सूबेदार प्रमोद साहू, सीटी थाना से भानु प्रताप सिंह की मौजूदगी में शहर के मुख्य सिंधिया चौराहे पर वाहनों की चेकिंग चलाई गई जिसमें दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहनों पर से राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर और गाड़ियों की नेम प्लेट पर लगे किसी भी तरह के लोगों को हटाने की कार्रवाई की गई।

6 गाड़ियों का कटा चालान

बता दें कि डबरा विधानसभा में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं दो पहिया, चार पहिया निजी वाहनों पर लगे राजनीतिक प्लेट को हटाया और चालानी कार्यवाही भी की गई जिसमें लगभग 6 गाड़ियों का चालान काटा है। चालान की रकम 3000 रुपए रही। वहीं नगर के बस स्टैंड, सिंधिया चौराहा, गीता टॉकीज,अग्रसेन चौराहा, कटारिया चोराहा,शुगर मिल चौराहा, चिनोर रोड सहित नगर के आदि स्थानों पर लगे राजनीतिक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर को भी हटाने की कार्यवाही की गई जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है।

बगैर अनुमति के कोई भी सार्वजनिक स्थल या निजी भूखंड, भवन पर कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी सामग्री होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, झंडा लगाता है तो उसके लिए भी अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उक्त नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”873011594″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews