Dabra News : रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Dabra News : डबरा नगर के ठाकुर बाबा मंदिर वाली रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक रेलवे ट्रैक के नजदीक पुलिस को एक अज्ञात शव मिला है युवक की मौत का कारण ट्रेन की चपेट में आने से लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि डबरा थाना ASI विनोद लाखन ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 3 बजे के आसपास रेलवे पुलिस द्वारा सूचना दी कि रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा हुआ है और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक के पास शव को देखा तो पाया कि मृतक का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा है कि झांसी की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ जाने से मृतक की मौत हो गई है और वह काफी दूर तक ट्रेन के साथ घिसटता हुआ गया होगा जिसमें उसका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया जिसके कारण मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है लेकिन मृतक की कुछ ही दूरी पर एक आधार कार्ड पड़ा हुआ था जिसके आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई और आधार कार्ड में आलमपुर का पता डाला हुआ है फिलहाल पुलिस द्वारा आलमपुर के पते पर सूचना दे दी गई है फिलहाल कोई मृतक की शिनाख्त करने के लिए अभी तक नहीं आया है। लेकिन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews