Dabra News : गोलू गुर्जर पर NSA की कार्यवाही के खिलाफ एकजुट हुआ गुर्जर समाज, मोहसिन पर भी NSA की मांग, सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

Dabra News : गोलू गुर्जर पर NSA की कार्यवाही के खिलाफ एकजुट हुआ गुर्जर समाज, मोहसिन पर भी NSA की मांग, सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

Dabra News : विगत दिनों पहले डबरा एक मामला सामने आया था जिसमें कुछ लोगों द्वारा एक युवक की कार में मारपीट करने और तलवे चटवाने वाले की बात कही जा रही थी जिसको लेकर पुलिस ने आरोपियों पर एन.एस.ए की कार्रवाई की थी लेकिन कार्रवाई के बाद आरोपियों की तरफ से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को बड़ी ही बेरहमी के साथ लाठी और डंडों से पिटाई कर रहे थे।

यह है पूरा मामला

दरअसल, बताया यह जा रहा है कि यह वीडियो आरोपी गोलू गुर्जर के साथ हुई मारपीट का है जिसमें मोहसीन खान और उसके साथी बड़ी बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं जिसका बदला लेने के लिए गोलू गुर्जर ने यह अपराध किया था। इस पूरे मामले में गोलू गुर्जर पर पुलिस ने एन.एस.ए की कार्यवाही कर मामला दर्ज किया था इसी संबंध में आज गुर्जर समाज द्वारा डबरा में हजारों की संख्या में गुर्जर समाज के युवाओं ने एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए मिल गेट चौराहे से डबरा एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालते हुए डबरा एसडीएम को शासन प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें दशरथ सिंह गुर्जर ने प्रशासन पर गोलू गुर्जर के साथ भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि प्रार्थी गोलू गुर्जर और उसके साथी पर प्रशासन द्वारा जो एन.एस.ए की कार्रवाई हुई है वह सरासर अन्याय है।

[dgv_vimeo_video id=”845298078″]

उन्होंने कहा कि जब गोलू गुर्जर के साथ मोहसिन खान और उसके साथियों ने बेरहमी से मारपीट की थी जिसमें उसका सर भी फटा था और उस पर गोलियां भी चलाई गई थी तब प्रशासन ने 307 की कार्यवाही ना करते हुए मामूली धाराओं में मामला कायम किया था इस पूरे मामले में प्रशासन ने गोलू गुर्जर पर एन.एस.ए की कार्रवाई की है उन्होंने कहा कि गोलू गुर्जर कोई आतंकवादी या आदतन अपराधी नहीं है जो पुलिस प्रशासन ने उस पर इतनी बड़ी कार्यवाही की है। मोहसिन खान और उसके साथियों पर भी एनएससी की कार्रवाई की जाए इस मांग को लेकर आज ज्ञापन सौंपा गया है क्योंकि यह जो प्रशासन ने भेदभाव किया है इसकी पूरा गुर्जर समाज घोर निंदा करता है और शासन प्रशासन को ऐसे भेदभाव के पर चेतावनी देता है कि जल्दी गोलू गुर्जर और उसके साथी के ऊपर से एनएसए नहीं हटाई गई तो पूरे मध्यप्रदेश में गुर्जर समाज आंदोलन करेगा और गुर्जर समाज के जितने भी गांव हैं सभी में से गुर्जर समाज के लोग निकलकर सड़कों पर अपना खाने पीने का सामान लेकर आंदोलन करेंगे।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”845298604″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews