Hindi News

फौती नामांतरण के लिए किसान एक साल से काट रहा तहसील के चक्कर, पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप, SDM से की शिकायत 

Published:
फौती नामांतरण के लिए एक साल में कई बार रिश्वत देने के बाद भी काम नहीं हुआ। ऐसे आरोप पटवारी पर फरियादी ने लगाए हैं। एसडीएम से शिकायत की है। जांच की मांग की है।
फौती नामांतरण के लिए किसान एक साल से काट रहा तहसील के चक्कर, पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप, SDM से की शिकायत 

bribe

रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। सरकार द्वारा कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन और अन्य सुविधाएं मिलने के बाद भी वे रिश्वत की माँग करते हैं। डबरा (Dabra News) में ऐसा एक और मामला सामने आया है। पीड़ित एक पीड़ित फौती नामांतरण के लिए पिछले एक साल से तहसील के चक्कर काट रहा है। पटवारी पर रिश्वत लेने के बाद भी अब तक काम नहीं करने का आरोप लगाया है।

फरियादी ने हलके के पटवारी पर एक साल के अंदर 10 हजार रुपये  रिश्वत लेकर भी फौती नामांतरण नहीं करवाने का गंभीर रूप लगाया है। जिसकी शिकायत फरियादी ने परेशान होकर डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी के यहां लिखित में दी है।

क्या है मामला?

फरियादी किसान केदार बंजारा निवासी मेहगांव ने बताया कि उसकी जमीन मेहगांव में पड़ी हुई है। जिसके फौती नामांतरण करवाने के लिए उसने मेहगांव हल्के के पटवारी प्रमोद यादव से बात की थी। पटवारी ने 8 महीने पहले इस काम के लिए 8 हजार रुपये रिश्वत ली थी। इसके बाद पटवारी और पैसों की लालच में उसे गुमराह करता रहा। 4 महीने ही काम पूरा होने का दावा करते हुए फरियादी से 2 हजार रुपये लिए गए। लेकिन अब तक काम नहीं हुआ है।

तहसीलदार से की शिकायत, लेकिन कोई एक्शन नहीं 

केदार बंजारा बताया कि इस मामले की शिकायत उसने पूर्व नायब तहसीलदार अनिल नरवरिया से भी दो बार मौखिक रूप से की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद   डबरा एसडीएम के पास फरियादी ने न्याय की उम्मीद में लिखित शिकायत दर्ज की है। जांच करके उचित कार्रवाई की मांग भी की है।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews