Dabra News : नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

dabra police station

Dabra News : डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दीदार कॉलोनी इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया की युवती दीदार कॉलोनी की रहने वाली है वहीं युवती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया की दीदार कॉलोनी में ही रहने वाले दो युवक सोनू खान और गोलू बाथम ने कुछ समय पहले नाबालिग युवती के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म को अंजाम दिया था और युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप कर दिया गया।

युवती ने पुलिस को बताया कुछ समय बाद वही युवक फिर से उसके घर के आसपास के चक्कर काटने लगे जिससे युवती के घर वालों के पूछने पर युवती ने सारी सच्चाई अपने परिजनों को बताई इसके बाद परिजन युवती के साथ डबरा सिटी थाना पहुंचे जहां पर पुलिस ने पास्को एक्ट सहित धारा 376 D और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews