
Dabra News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की भितरवार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक युवक शराब के नशे में पार्वती नदी में नहाने गया और नदी के तेज बहाव में आने से वह बह गया। जिसकी पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में सर्चिंग कर रही है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भितरवार वार्ड क्रमांक 10 में रहने वाला एक 40 वर्षीय युवक कालीचरण उर्फ कल्लू प्रजापति पुत्र भगवान दास प्रजापति लगभग 10 बजे के आसपास नदी पर अपने दोस्तों के साथ आया। कालीचरण ने नदी में नहाने के उद्देश्य से शराब के नशे में खरैरी घाट पर बने छोटे पुल पर से नदी में छलांग लगा दी।
यह है पूरा मामला
वही युवक के साथ नदी पर आए दोस्तों में से एक दोस्त रिंकू कुशवाहा ने बताया कि वह और भौंदा खान और धर्मेंद्र प्रजापति और कालीचरण ने नदी पर शराब पी और उसके बाद कालीचरण ने नहाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे नदी में उतरकर बहुत ढूंढा गया। फिर भी कालीचरण का पता नहीं चला।
[dgv_vimeo_video id=”863122115″]
तलाश में जुटे गोताखोर
वहीं घाट पर रोज की तरह पूजा करने आई एक महिला जय श्री शर्मा निवासी वार्ड क्रमांक 14 ने बताया कि कुछ लोग यहां पर शराब पी रहे थे। उसके बाद अचानक से एक व्यक्ति ने नदी के पुल से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे ढूंढने के लिए स्थानीय लोग नदी में भी उतरे लेकिन वह युवक नहीं मिला। वही सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल अभी तक युवक का पता नहीं लग पाया।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”863120181″]
[dgv_vimeo_video id=”863118524″]
