डबरा पुलिस की कार्रवाई- व्यापारियों से पकड़े 16 लाख रुपए

डबरा पुलिस की कार्रवाई- व्यापारियों से पकड़े 16 लाख रुपए

DABRA NEWS : डबरा में पुलिस ने कारवाई करते हुए व्यापारियों से 16 लाख रुपये पकड़े है, दरअसल चुनाव के चलते डबरा पुलिस प्रशासन चेकिंग अभियान को लेकर सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहा है इसी दौरान पुलिस ने सिंधिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जिसमें दो अलग-अलग व्यापारियों से डबरा पुलिस नें 16 लाख रुपए की नगदी जप्त की है, दोनों ही युवक पकड़ी गई राशि के बारे में कोई दस्तावजे नहीं दे पाए है।

चेकिंग जारी 

पुलिस ने सिंधिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग गल्ला व्यापारियों से 16 लाख रुपए बरामद किए है, जिसमें जितेंद्र  साहू निवासी डबरा के पास 10 लाख रुपए और सहायक  खान निवासी इंदरगढ़ के पास से 6 लाख बरामद किए है, व्यापारियों के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह गल्ला व्यापारी है और एचडीएफसी बैंक से पैसे निकाल कर वह किसानों को बांटने जा रहे थे फिलहाल दस्तावेज ना बता पाने के कारण पुलिस ने संबंधित राशि को जप्त कर लिया है

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews