Dabra News : अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से किया हमला, इलाज जारी

Crime Police

Dabra News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। अपराधी निरंकुश होकर चोरी, हत्या, मारपीट और लूट जैसी वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत देखने को मिला है। जिसमें कुछ लोगों नें एक व्यक्ति के गले पर धारदार हथियार से प्राणघात हमला कर दिया है। जिसमें उस व्यक्ति के गले में गंभीर चोटें आई है। जिसे डबरा सिविल अस्पताल उपचार के लिए भर्ती किया गया है जहाँ इलाज जारी जारी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पीड़ित चंद्रशेखर पुत्र राम चरण जाटव निवासी डबरा ने बताया कि आरोपी सोनू ,रवि और कालू ने कल रात को उनके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। जिसमें उनके भाई का दांत और एक हाथ टूट गया था। इसके बाद वह शिकायत करने थाने पहुंचे थे। इसी बात को लेकर आज सुबह फिर वह लोग चंद्रशेखर के घर अयोध्या कॉलोनी आए और चंद्रशेखर से मारपीट करते हुए उस पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे उसका काफी गला कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

तत्काल चंद्रशेखर को डबरा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”919225194″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews