फिर उठी डबरा को जिला बनाने की मांग, डीडीएफ ने सौंपा नपा उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे को ज्ञापन

फिर उठी डबरा को जिला बनाने की मांग, डीडीएफ ने सौंपा नपा उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे को ज्ञापन

Dabra News: डबरा को लंबे समय से जिला घोषित किए जाने की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में डबरा डिस्ट्रिक्ट फोरम के कार्यकर्ताओं ने आज नगरपालिका पहुंचकर नगरपालिका उपाध्यक्ष सत्येन्द्र दुबे को ज्ञापन सौंप कर डबरा को जिला बनाने की मुहिम में साथ देने का अनुरोध किया। ज्ञापन लेने के बाद उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि नगरपालिका की पहली मीटिंग में ही प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजकर डबरा को जिला बनाने की मांग की जाएगी।

नगरपालिका की ओर से ज्ञापन लेने वालों में उपाध्यक्ष सत्येन्द्र दुबे, पार्षद प्रवीण चंदानी, विक्रमवीर दुबे, महेश कुशवाह उपस्थित थे। ज्ञापन देने वालों में प्रीतमसिंह रावत (एडवोकेट), श्याम श्रीवास्तव ‘सनम’, इंजी. अमित तिवारी, समाजसेवी प्रकाश शर्मा, प्रेमकुमार शर्मा, डी. के. पचोरिया (नगर महामंत्री, भाजपा), मनोज पण्डा, अमन दीक्षित, सौरभ शर्मा, अमन पाठक, आदित्य शर्मा, एड. रवि चँदोरिया, अनिकेत गुप्ता, राजकुमार कर्ण आदि उपस्थित रहे।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews