
डबरा,सलिल श्रीवास्तव। झांसी रेल मंडल के डीआरएम आशुतोष कुमार आज डबरा (Dabra) पहुंचे जहां उन्होंने डबरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने तीसरी लाइन की व्यवस्थाएं भी देखी। आपको बता दें की यह कल होने वाले मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण से पहले की तैयारी को लेकर निरीक्षण किया गया था।
बता दें कि आज डीआरएम आशुतोष कुमार डबरा पहुंचे सबसे पहले उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया तो बाद में प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म को हाई लेवल के साथ लंबा करने के लिए निर्देश आरबीएनएल एवं केपीटीएल के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर को दिए। इसके बाद डबरा रेलवे स्टेशन से आंतरी रेलवे स्टेशन तक टावर वेगन में बैठकर विंडो ट्रायल किया।
[dgv_vimeo_video id=”743101168″]
इस दौरान उन्होंने रेल लाइन के प्वाइंटों का भी मौका मुआयना किया।आशुतोष कुमार आरबीएनएल द्वारा बनाए गए पुल निर्माण लेव लाईन के पोईंटो आदि के साथ अनंतपेठ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे, उनके निरीक्षण से पूर्व रेलवे की बिल्डिंग को बहुत ही अच्छे से सजाया गया तो आसपास भी सफाई की गई। रेलवे स्टेशन की स्थिति को देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता था कि आज यहां किसी वरिष्ठ अधिकारी का इंस्पेक्शन होना है।
[dgv_vimeo_video id=”743101450″]
लेखक के बारे में
