एक साथ उजड़ गया दो भाइयों का परिवार! ग्वालियर जिले का मामला, पढ़ें खबर

इस तरह शादीशुदा महिलाओं का भाग जाना रिश्तों में विश्वास की कमजोर होती डोर की तरफ इशारा करता है, सात फेरे लेकर जिसे शादी कर घर लाये वो किसी और के इश्क में पागल होकर अपना घर संसार उजाड़ गई, बच्चे का भी ख्याल नहीं किया, समाज किस तरफ जा रहा है ये चिंता और चिंतन का विषय है
Gwalior Dabra News

आपने अभी तक सुना होगा कि प्रेमी प्रेमिका भाग गए, शादीशुदा महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई लेकिन हम जो आपको खबर बता रहे हैं वो थोड़ी अलग है, यहाँ मामला दो पति, दो पत्नी और दो प्रेमियों से जुड़ा है, जी हाँ जेठानी और देवरानी अपने पतियों को छोड़कर प्रेमियों के साथ भाग गई, पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है।

पिछले कुछ समय से शादी शुदा महिलाओं के अपने प्रेमियों के साथ भागने की ख़बरें सामने आ रही है, वे प्यार में सबकुछ भूलकर अपना बसा बसाया परिवार छोड़कर भाग जाती हैं और फिर पति और महिलाओं के परिवार वाले परेशान होते हैं ऐसा ही एक मामला ग्वालियर जिले के डबरा से सामने आया है।

जेठानी और देवरानी एक साथ प्रेमियों के साथ फरार 

डबरा के वार्ड क्रमांक 4 स्थित खेरी मोहल्ले से रहने वाला संतोष कुशवाह और उसका भाई भूपेंद्र कुशवाह मजदूरी करते हैं 28 जून को जब वे घर पहुंचे तो उनकी पत्नियाँ गायब थी, आसपास तलाश किया तो कुछ मालूम नहीं चला, बाद में उसके बेटे ने बताया कि उसने मम्मी और चाची को दो लोगों के साथ जाते हुए देखा है लेकिन उन्होंने बताने से मना किया था, डराया था, इसलिए नहीं बताया।

लाखों रुपये, गहने साथ में बच्चा लेकर गायब हुईं महिलाएं   

संतोष ने मीडिया को बताया कि छोटे भाई की पत्नी अपने खाते से 3 लाख रुपये और घर में रखे गहने निकाल कर ले गई और अपने छोटे बच्चे को लेकर गई है जबकि मेरी पत्नी मेरे मासूम बच्चे को छोड़ गई है, उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि उनकी पत्नियाँ छोटू कुशवाह और अंश कुशवाह के साथ भागी है इनका मेरे घर आना था , जब हम नहीं होते थे तब आते थे ऐसा मालूम चला है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया 

पीड़ित पति ने कहा कि हम कई बार पुलिस से गुहार लगा चुके हैं लेकिन हर बार हमें भगा दिया मगर अब बहुत मुश्किल के बाद उन्होंने थाने में शिकायत ली है, उधर डबरा सिटी थाने के टी आई यशवंत गोयल ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है जल्दी ही महिलाओं का पता लगाकर आरोपियों पर एक्शन लिया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1100587170″]

[dgv_vimeo_video id=”1100587283″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews