
Dabra News : मध्यप्रदेश के डबरा में शांति पैलेस गार्डन में आज गल्ला व्यापारी संघ द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और पूरी पुलिस टीम का सम्मान समारोह रखा गया। आपको बता दें कि बीते दिनों शहर में एक गल्ला व्यापारी के साथ 35 लाख रुपए की लूट हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस द्वारा कर लिया गया था। पुलिस की इसी कामयाबी को सराहने के लिए डबरा गल्ला व्यापारी संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर आईजी श्रीनिवास वर्मा और एसपी अमित सांघी और डबरा एसडीएम प्रखर सिंह, एडिसनल एसपी जयराज कुबेर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मोजूद रहे।
[dgv_vimeo_video id=”786501187″]
इस दौरान आईजी श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन किसी भी अपराध को रोकने के लिए पूरी क्षमता से तैयार रहता हैं लेकिन जब जनता का सहीयोग पुलिस को मिलता है तब पुलिस का हौसला और भी ज्यादा बड़ जाता है। साथ ही, उन्होंने इस पैंतीस लाख की लूट के खुलासे में पूरी पुलिस टीम को सराहते हुए हौसला बढ़ाया।
[dgv_vimeo_video id=”786501593″]
वहीं, एसपी अमित सांघी ने कहा कि बीते दिनों ग्वालियर जिले में लगातार चोरी और लूट की वारदातें हुई लेकिन पुलिस की ने हार नहीं मानी और पूरी पुलिस टीम के साथ मिलकर इन वारदातों का खुलासा किया। जिसमें से एक बड़ी वारदात डबरा में गल्ला व्यापारी से 35 लाख रुपए की लूट की थी, जिसमे थोड़ी देरी जरूर हुई लेकिन पूरी पुलिस टीम और डबरा की जनता और व्यापारी भाइयों के सहयोग से इस बड़ी वारदात का खुलासा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस सफलता में पुलिस की टीम के हर एक जवान की अहम भूमिका रही हैं।
[dgv_vimeo_video id=”786501407″]
गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष मुन्ना लाल गुप्ता ने कहा कि बीते दिनों गल्ला व्यापारी से पैंतीस लाख रुपए की लूट हुई थी। जिसका खुलासा पूरी ग्वालियर जिले की पुलिस ने पूरी मेहनत से मिलकर किया। इस उपलक्ष्य में गल्ला व्यापारी संघ द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने पूरी पुलिस टीम का आभार प्रकट करते हुए पुलिस विभाग को सराहा।
[dgv_vimeo_video id=”786502158″]
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

