रामरंग में रंगा डबरा, शहर में निकाली गई विशाल चल समारोह यात्रा

dabra news

Dabra News : लगभग 500 वर्ष के इंतजार के बाद ब्रह्मांड के सभी जनमानस की राम मंदिर बनने को लेकर मनोकामना पूर्ण हुई भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या मैं भगवान श्री राम का मंदिर बनकर तैयार हो चुका है जिसमें भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा आज संपन्न हुई जिसके लिए पूरा देश खुशियों में झूम रहा है मानो इस पल का इंतजार देश के हर जनमानस को युगो युगो से था डबरा में आज भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने की खुशी में पूरा शहर केसरिया रंग के ध्वजों से सज गया है।

जय श्रीराम के जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा

बता दें कि डबरा में जगह-जगह भंडारा प्रसादी और रामधुन के कार्यक्रम एवं भव्य और विशाल चल समारोह यात्रा भगवान श्री राम की छायाचित्र को लेकर निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाओं के साथ-साथ नन्हे बच्चे भी सम्मिलित दिखे इस यात्रा की लाइन इतनी लंबी थी कि खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी इस यात्रा में भगवान श्री राम के जयकारों के साथ सभी लोग भगवान राम की भक्ति में सराबोर दिखे। इस यात्रा में नगर के समाजसेवियों के साथ-साथ नन्हे मुन्ने बच्चे और महिलाएं भी अधिक संख्या में शामिल दिखीं वहीं इस यात्रा का दृश्य बड़ा ही अद्भुत दिखाई पड़ रहा था मानो भगवान श्री राम की भक्ति में जन सैलाब उमड़ पड़ा हो जगह-जगह भक्तों ने इस चल समारोह यात्रा का पुष्प वर्षा और आतिशबाजी करके स्वागत किया इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के राजू चौधरी, वीरेंद्र जैन, विक्रम पाल और विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में उन हस्तियों का स्वागत सम्मान किया गया जिनको बाबरी विध्वंस मामले में दोषी करार दिया गया था उन कार्य सेवकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर सभी का सम्मान किया और भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया साथ ही बच्चों और महिलाओं ने श्री राम भगवान की भक्ति में डूबते हुए नृत्य भी किया।

[dgv_vimeo_video id=”905141025″]

[dgv_vimeo_video id=”905141560″]

[dgv_vimeo_video id=”905142512″]

वहीं समाज सेवी कृष्णा रावत ने इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हनुमान जी का अवतार कह डाला उन्होंने कहा कि जिस तरह रामायण में राम भगवान के दूत हनुमान जी थे वैसे ही आज के इस युग में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कराने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”905143622″]

[dgv_vimeo_video id=”905145642″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews