अवैध रेत विवाद: परिवहन ठेकाकर्मियों और माफ़िया के बीच मारपीट, Video Viral

अवैध रेत

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। अवैध रेत परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन चाहे कितने भी दावे कर ले पर रेत माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रशासन हो या रेत ठेकेदार दोनों ने जगह-जगह नाके लगा दिए हैं। ताकि कोई भी वाहन बिना रॉयल्टी के ना गुजरे। इसके बावजूद भी रेत माफिया अपने बुलंद हौसलों के चलते बंदूकों के दम पर अवैध परिवहन करने को तैयार दिख रहे हैं। ताजा मामला पिछोर के सकतपुरा का है।

जहाँ से रेत माफिया बंदूक के दम पर हवाई फायर करते हुए अपने ट्रैक्टर को बिना रॉयल्टी के निकाल ले गया। उसके बाद कंपनी की फ्लाइंग ने ट्रैक्टर चालक को बिलौआ क्षेत्र में रोका तो जमकर विवाद हुआ मारपीट हुई। ठेकेदार की सूचना पर पुलिस पहुंची तब जाकर विवाद शांत हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली को बिलौआ थाने ले जाया गया तो दूसरी ओर पिछोर पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ हवाई फायर सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Read More: जब इस बहादुर बेटी के घर पहुंचा 51000 रुपए का चेक, सीएम शिवराज ने किया था सम्मानित

बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर सिली खदान से निकला था और ग्वालियर जा रहा था। इस पूरे विवाद का वीडियो वायरल हो गया है। फ़िलहाल इस घटना से इतना तो तय है प्रशासन कितना भी सख्त हो पर रेत माफियाओं के हौसले काफी बुलंद है। यही कारण है कि आए दिन इस तरीके की घटनाएं होती रहती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews