
डबरा, सलिल श्रीवास्तव। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ग्राम कल्याणी में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री के साथ अश्लीलता करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डबरा में मुकेश जाटव, गयाप्रसाद परसेडिया व चंदन परसेडिया के खिलाफ आंतरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इनके खिलाफ अश्लील गालियां व इशारे करने पर पुलिस ने 294,509 के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक इनपर अश्लील गालियां देने व इशारेबाजी करने का आरोप है। इन तीन में से एक युवक मुकेश जाटव को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

