कोरोना गाइडलाइंस को ठेंगा दिखाता मंडी प्रबंधन, सरे आम उड़ रहीं आदेश की धज्जियां

कोरोना, डबरा

डबरा,सलिल श्रीवास्तव। सारा देश आज कोरोना महामारी (corona pandemic) से जूझ रहा है जिसके चलते शासन-प्रशासन इस महामारी से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन डबरा कृषि उपज मंडी (agriculture produce market) में मंडी प्रबंधन द्वारा कलेक्टर (collector) के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां पर न मास्क पहना जा रहा है। न ही सोशल डिस्टेंसिंग (social distancing) का पालन किया जा रहा है। ऐसे में मंडी प्रबंधक को इस गैर जिम्मेदारना हरकत के लिए फटकार लगाई गई है।

यह भी पढे़ं… मप्र में कोरोना का तांडव जारी- 12384 नए केस और 75 की मौत, सीएम ने बुलाई बड़ी बैठक

आपको बता दें कि ग्वालियर जिले में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है जिसके चलते कलेक्टर द्वारा कुछ गाइडलाइन तैयार की गई है। लेकिन डबरा कृषि उपज मंडी का कुछ और ही नजारा है ना तो यहां पर किसानों ,व्यापारियों और पल्लेदारों के मुंह पर मास्क दिखाई दे रहा है और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग। जब इस बात की जानकारी डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा को लगी तो उन्होंने मंडी कार्यालय पहुंचकर मंडी प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई और कहा कि व्यापारियों द्वारा यदि कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाता है तो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ं… जबलपुर: बहन से नज़दीकी नहीं थी मंजूर, आपा खो भाई ने कर दी युवक की हत्या

डबरा कृषि उपज मंडी में हजारों की संख्या में किसान अन्य जिलों से अपना अनाज बेचने के लिए डबरा कृषि उपज मंडी में पहुंचते हैं। इन्हें किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी जाती जबकि देखा गया है कि गेट पर भी सैनेटाईजर की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है चौका देने वाली बात यह रहती है कि यहां पर मंडी प्रबंधन का कोई भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं होता है। सब भगवान भरोसे चलता है जबकि देखा जाए तो मंडी प्रांगण में ही पुलिस थाना भी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews