जबलपुर: बहन से नज़दीकी नहीं थी मंजूर, आपा खो भाई ने कर दी युवक की हत्या

जबलपुर: बहन से नज़दीकी नहीं थी मंजूर, आपा खो भाई ने कर दी युवक की हत्या

जबलपुर, संदीप कुमार। कोरोना (corona) काल में लगे लॉक डाउन के बीच भी जबलपुर (jabalpur) में अपराध (crime) होने का सिलसिला जारी है। ताजा घटनाक्रम जबलपुर के माढ़ोताल थाने का है जहाँ अवैध संबंधों को लेकर आरोपी ने युवक की बेरहमी से चाकू घोंप कर हत्या (murder) कर दी। घटना राजा का बाड़ा वाली गली की बताई जा रही है। जानकारी के मुतबिक आरोपी मौके पर पहुंचा और मृतक को बात करने के लिए बुलाया। इसके बाद आरोपी (accused) ने अपनी बहन (sister) से बात करने और घर आकर मिलने की बात पर विवाद करते हुए युवक के पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया और फिर वहां से फरार हो गया,घायल युवक को आनन फानन जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढे़ं….मप्र के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व विधायक का निधन, कैलाश विजयवर्गीय-वीडी शर्मा ने जताया शोक

मृतक आकाश ठाकुर राजा का बाड़ा वाली गली में रहता था। दो भाइयों में छोटा आकाश पेंट-पुट्‌टी का काम करता था और उसका बड़ा भाई दमोह में रहते हर पेंट पुताई का काम किया करता है। आकाश अपने घर की गली में मौसेरे भाई सौरभ ठाकुर के साथ खड़ा था। तभी मोहल्ले में रहने वाला गन्नू उर्फ सुनील ठाकुर वहाँ पहुंचा और आकाश को लेकर थोड़ी दूरी पर जाकर बातचीत करने लगा। अचनाक ही दोनों की बहस होने लगी और फिर गन्नू ने जेब से चाकू निकाला और आकाश के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गया।चाकू लगते ही पेट पकड़ कर आकाश गिर पड़ा। इसके बाद गन्नू भाग गया। आकाश के गिरते ही उसका मौसेरा भाई सौरभ दौड़ कर पहुंचा,आकाश के पेट से खून निकलता देख उसने चीख कर घरवालों को आवाज दी। इसके बाद सभी आकाश को लेकर विक्टोरिया अस्पताल भागे, कैजुअल्टी में चिकित्सकों ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढें… बॉलीवुड की पहली हाइब्रिड मॉडल पर आधारित फ़िल्म का ट्रेलर रीलीज, सलमान संग नजर आएंगी दिशा पाटनी

हत्या की खबर मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सौरभ के बयान के आधार पर गन्नू उर्फ सुनील ठाकुर के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। माढ़ोताल टीआई रीना पांडे के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आकाश की गन्नू की बहन से बातचीत होती थी, गन्नू ने कई बार आकाश को बहन से दूर रहने के लिए धमकाया था। एक दिन पहले आकाश उसकी बहन से मिलने घर भी चला गया था। तब गन्नू के घर में कोई नहीं था। इसकी जानकारी लगने पर ही वह आग बबूला हो गया था। इसी के बाद उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews