बॉलीवुड की पहली हाइब्रिड मॉडल पर आधारित फ़िल्म का ट्रेलर रीलीज, सलमान संग नजर आएंगी दिशा पाटनी

बॉलीवुड

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड खान, सलमान खान (salman khan) काफी लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। सलमान के फैन्स (fans) उनकी इस वापसी का बेसबरी से इंतज़ार कर रहे थे। आज 22 अप्रैल को सलमान की फिल्म ‘राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के ट्रेलर (trailer) के रिलीज के साथ ही उनके फैन्स का ये इंतज़ार खत्म हुआ। आज सुबह 11 बजे यूट्यूब (youtube) पर इस फ़िल्म के ट्रेलर का प्रीमियर (premier) किया गया। इसके बाद सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया (social media) पर भी इस ट्रेलर को शेयर किया।

यह भी पढ़ें… कर्मचारी संघ ने मंत्रालय को बंद करने की मांग की,फैल रहा कोरोना

फ़िल्म के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ़िल्म में भरपूर एक्शन और ड्रामा है। फ़िल्म के ट्रेलर में सलमान खान के अलावा रणदीप हुड्डा और दिशा पाटनी को भी मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। फ़िल्म में राधे यानी कि सलमान खान अंडरकवर एजेंट के रूप में नजर आ रहे हैं। जिसका काम ड्रग माफियाओं के सफाया करना है। वहीं रणदीप हुड्डा ने फ़िल्म में निगेटिव कैरेक्टर निभाया है। दिशा पाटनी जो फ़िल्म में दिया का किरदार निभा रही हैं वे सलमान सातग रोमांस करती नज़र आएंगी।

आपको बता दें कि ये फ़िल्म प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी है और ये सलमान खान के साथ उनकी तीसरी फ़िल्म है। सबसे पहले 2008 में वॉन्टेड में दोनों ने साथ काम किया था इसके बाद प्रभुदेवा ने सलमान की दबंग-3 का भी निर्देशन किया था। ‘राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ 2021 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सलमान ने वादा किया था कि वे इस साल ईद में इस फ़िल्म को रिलीज कर देंगे। सूत्रों के मुताबिक 13 मई को ये फ़िल्म सिनेमा घरों में रिलीज कर दी जाएगी।

यह भी पढे़ं… कोरोना के बीच एआर रहमान, प्रसून जोशी का गीत “हम हार नहीं मानेंगे” दे रहा नई ऊर्जा

यूं तो फ़िल्म का सिनेमा घर मे रिलीज होने तय था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर कुछ कह नहीं जा सकता। इसलिए इस फ़िल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जा रहा है। इसमें ज़ी5, ज़ीप्लेक्स और अन्य डीटीएच प्लेटफार्म शामिल हैं। इसके साथ ही सलमान खान की ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ बॉलीवुड की पहली हाइब्रिड मॉडल के तहत रिलीज की जाने वाली फिल्म बन गयी है। इसका अर्थ है एक साथ कई प्लेटफॉर्म पर रिलीज होना।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews